shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

2026 चुनाव के बाद बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहेगी विकास की गंगा – कृष्णा प्रसाद

1 min read

:किसी भी दिन अब बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा भी जनसंपर्क पर खासा तवज्जो दिया जा रहा है। वह पिछले लंबे समय से आसनसोल तथा आसपास के इलाकों के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जा रहे हैं और वहां के लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुन रहे हैं बल्कि अपने स्तर पर कई समस्याओं का उन्होंने निराकरण भी किया है इसी कड़ी में आज वह आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत डांगापाड़ा पलाशडीहा राय पाड़ा बुथ नंबर 12 में जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे यहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत की उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास किया और उनसे वादा किया कि अगर वह सभी मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करते हैं और भाजपा की सरकार बनती है तो उनकी समस्याओं का निराकरण जरूर होगा उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के द्वारा विकास के कार्य किया जा रहे हैं लेकिन यहां पर टीएमसी के शासनकाल में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है क्योंकि टीएमसी के नेता मंत्री सिर्फ अपना विकास करना जानते हैं उनको जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है वही जब हमने इस बारे में कृष्णा प्रसाद से बातकी तो उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनो से वह विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं यह जानकर उन्हें बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि लोग जिन समस्याओं के बारे में उन्हें बता रहे हैं वह बेहद ही मूलभूत समस्याएं हैं जिनका निराकरण करना किसी भी प्रशासन का प्राथमिक कर्तव्य है लेकिन यह काम भी वर्तमान टीएमसी प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है परिवर्तन होगा और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page