राजस्थान से आए भाजपा विधायक ने बंगाल की तुलना की बांग्लादेश से
1 min read
राजस्थान के खंडार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और आसनसोल के चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल आज आसनसोल पहुंचे यहां उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 48 नंबर बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाया इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की उन्होंने यहां 48 नंबर बुथ के अध्यक्ष के आवास से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम में जुड़े इसके साथ ही उन्होंने इलाके में भी जनसंपर्क अभियान चलाया स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के इस मौके पर उन्होंने इस क्षेत्र में गंदगी की समस्या पर विशेष जोर दिया उनका कहना था कि उनके इस दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि कई क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था सही नहीं है इस मौके पर एक तरफ जहां कई स्थानीय लोगों ने खुलकर भाजपा विधायक से बात की वहीं कुछ लोगों के मन में भय और संकोच भी देखा गया इस मौके पर जितेंद्र गोठवाल ने दावा किया उनके आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और तब इस क्षेत्र का विकास जरूर होगा। अपने इस दौरे के दौरान जितेंद्र गोठवाल ने वर्तमान पश्चिम बंगाल की स्थिति की तुलना बांग्लादेश से की और यहां की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक काबिलियत पर सवाल उठाए जितेंद्र गोठवाल के इस दौरे के दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अमिता सी बुथ अध्यक्ष सुजीत घोष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे












