उत्तर थाना पुलिस ने आग्नेयास्त्र और कारतुस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल : चुनाव से पहले आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ एक युवक को आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्थानीय गीरमिट 10 नंबर क्षेत्र से राकेश कुमार चौरसिया उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया। आसनसोल उत्तर थाना पुलिस राहुल को आसनसोल अदालत में पेश करेगी और उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए न्यायाधीश से अनुरोध करेगी। पुलिस का मानना है कि उसके पास और भी आग्नेयास्त्र हैं, साथ ही वह एक बड़े गिरोह का सदस्य है। पुलिस का अनुमान है कि इस राहुल के साथ और भी कोई शामिल हो सकता है।













