shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

20 फरवरी को कुल्टी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास — विधायक डॉ. अजय पोद्दार के प्रयास से आईएसपी के सीएसआर फंड से कार्य शुरू

1 min read

:कुल्टी के नियामतपुर न्यू रोड में इस्को की जमीन पर 20 फरवरी को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की जाएगी। यह काम कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार की कोशिशों से सेल आईएसपी के सीएसआर फंड से किया जाएगा।
आज आईएसपी सीएसआर की तरफ से एजीएम पवन कुमार सिंह की टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अजय पोद्दार भी उपस्थित रहे। विधायक ने जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विधायक के आवेदन पर यह सामाजिक महत्व का कार्य स्वीकृत हुआ है और इसे लगभग एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश समाज के हर वर्ग, विशेषकर एससी-एसटी समुदाय सहित सभी नागरिकों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। उनकी प्रतिमा स्थापना से कुल्टी की जनता को प्रेरणा और समानता का आदर्श मिलेगा।
इस दौरान जिला व मंडल स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा महिला-युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page