shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अल्फलाह एजुकेशनल एंड हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

1 min read

:अल्फलाह एजुकेशनल एंड हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी द्वारा कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह शिविर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक चला, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में डेंटल, स्त्रीरोग, नेत्र रोग, जेनरल फिजिशियन और सर्जन के लगभग 14 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ अरूप रतन, डॉ इम्तियाज, डॉ सौरभ मिश्रा, डॉ ए० कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ आशिफ अहमद, डॉ उज्ज्वल कुमार, डॉ शुभोदीप पालिक, डॉ साजेदा निशात सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

 

कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल के निदेशक मोहम्मद आरिफ हुसैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच और दवाएं वितरित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जो अक्सर महंगी चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

शिविर में आए लोगों ने चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का मौका मिलता है। उन्होंने अल्फलाह एजुकेशनल एंड हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी और कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल को ऐसे आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें नियमित जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और इसे बनाए रखने के लिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page