राज्य प्रशासन के अधिकारी एसआईआर की प्रक्रिया को उलझाने का कर रहे हैं प्रयास – जगन्नाथ सरकार
1 min read
अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव को ज्यादा दिन दूर नहीं है किसी भी दिन चुनाव आयोग द्वारा बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सक्रियता बढ़ाई जा रही है आज इसी कड़ी में आसनसोल के शीतला इलाके में भारतीय जनता पार्टी के जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने संवाददाता सम्मेलन किया रानाघाट के सांसद के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भी मौजूद थे जगन्नाथ सरकार ने कहा की इस समय जिस तरह से बंगाल में एस आई आर की प्रक्रिया चल रही है वह सही तरीके से नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर खलल पैदा किया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि जब तक राज्य में 356 यानी राष्ट्रपति शासन लागू नहीं होता तब तक यहां इस प्रक्रिया को सही तरीके से संपन्न नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है और उन्होंने एक साथ 7 अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है और उनके खिलाफ राज्य की मुख्य सचिव से तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है उन्होंने कहा कि सिर्फ यह 7 अधिकारी नहीं राज्य प्रशासन के और भी कई ईआरओ एईआरओ जिला शासक है जो जानबूझकर इस पूरी प्रक्रिया को उलझा रहे हैं उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की मदद से मतदाता अवैध दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का प्रयास कर रहे हैं जगन्नाथ सरकार ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहले दिन से ही यह मांग है कि बंगाल के फाइनल मतदाता सूची में किसी भी बांग्लादेशी मृत स्थानांतरित मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए और ना ही किसी वैध मतदाता का नाम कटना चाहिए












