विकास नहीं टीएमसी नेताओं को सिर्फ 25-75 प्रतिशत के कटमनी बंटवारे से मतलब – कृष्णेंदु मुखर्जी
1 min read
:आज एक बार फिर आसनसोल के लोको टैंक के निकट जीटी रोड के किनारे बने पार्क और नर्सरी को बनाने के लिए जिन दुकानदारों को हटाया गया था उन दुकानदारों द्वारा वैकल्पिक दुकान की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की गई टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आज फिर से इन दुकानदारों द्वारा अपने लिए वैकल्पिक दुकान की मांग की गई राजू अहलूवालिया ने नगर निगम और मेयर के प्रति कहा की अगर इन दुकानदारों को वैकल्पिक दुकान नहीं दी गई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज एक बार फिर राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में लोको टैंक के पास जो दुकानदार दुकान चलाते थे उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और वैकल्पिक दुकान की मांग की भाजपा नेता ने इन दुकानदारों की मांग को बिल्कुल जायज ठहराया और कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इनको हटाया गया था नगर निगम द्वारा वादा किया गया था कि इन्हें दूसरी दुकान दी जाएगी लेकिन अभी तक इन्हें दुकान नहीं दी गई है सिर्फ एक नर्सरी चलाया जा रहा है आज टीएमसी के श्रमिक संगठन के नेता उन बाकी दुकानदारों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन यह दरअसल आंदोलन नहीं है टीएमसी नेताओं की आपसी मिली भगत है उन्होंने कहा कि जो राजू अहलूवालिया नगर निगम के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं वह भी टीएमसी के नेता है और नगर निगम में भी टीएमसी का ही कब्जा है इससे पहले भी हमने देखा था कि नगर निगम में टीएमसी की एक पार्षद द्वारा एक कम्युनिटी हॉल पर कब्जा जमा लिया गया था नगर निगम द्वारा जब एक अन्य व्यक्ति को कम्युनिटी हॉल के संचालन की जिम्मेदारी दी गई तब भी पार्षद द्वारा कम्युनिटी हॉल की चाबी नहीं दी गई और उस पार्षद के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है यह सब दिखाता है कि टीएमसी द्वारा यह सब नाटक किया जा रहा है और सभी लोग मिले हुए हैं और इस तरह से आसनसोल की जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि लोको टैंक के निकट जीटी रोड के किनारे से जिन दुकानदारों को लगभग 3 साल पहले हटाया गया था उन्हें वहां से हटाने की कोई आवश्यकता थी ही नहीं अगर सही में शहर को जाम मुक्त करने के लिए हाकर को हटाने की आवश्यकता है तो एचएलजी मोड़ से लेकर धधका तक रास्ते के दोनों किनारे पर जो अतिक्रमण हुआ है उसको क्यों नहीं हटाया जा रहा उसकी वजह सिर्फ यह है कि आसनसोल उत्तर के विधायक के वह वोट बैंक है और उन्हें हटाकर आसनसोल उत्तर के विधायक अपने वोट बैंक को नाराज नहीं करना चाहते कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी कभी भी आसनसोल का सही विकास करना ही नहीं चाहती और ना ही उनके बस की बात है क्योंकि उन्हें सिर्फ 25 और 75% के बंटवारे से मतलब है लेकिन ऐसा ज्यादा दिन नहीं चलेगा 2 महीने बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन जरूर होगा और तब इन सब अनियमितताओं का हिसाब लिया जाएगा












