पांडवेश्वर में पुलवामा के शहीद वेदी पर ताला जितेंद्र तिवारी ने नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को कहा देशद्रोही
1 min read
:पांडवेश्वर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज पांडवेश्वर में 14 फरवरी 2020 में पुलवामा में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कायराना हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आपको बता दें कि 2020 में जब पुलवामा में यह हमला हुआ था उस वक्त पांडवेश्वर के तत्कालीन विधायक जितेंद्र तिवारी द्वारा पांडवेश्वर में एक शहीद वेदी का निर्माण कराया गया था आज जितेंद्र तिवारी अपने समर्थकों के साथ उस शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे लेकिन जब जितेंद्र तिवारी वहां पहुंचे तो देखा कि शहिद वेदी की गेट पर ताला लगाया हुआ है जिस वजह से वह शहीद वेदी तक नहीं पहुंच पाए इस पर जितेंद्र तिवारी ने पांडवेश्वर के वर्तमान टीएमसी विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती एक देशद्रोही हैं यह पहला मौका नहीं है कि जब उन्होंने इस तरह की कोई गिरी हुई हरकत की हो इससे पहले जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था तब भी उन्होंने कहा था कि यह नाटक है और उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की वीरता पर प्रश्नचिन्ह लगाया था और आज जब पुलवामा घटना के दिन शहीद दिवस पर वह उस घटना में शहीद हुए भारतीय वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने आए हैं तो शाहिद वेदी पर ताला लगा दिया गया है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस शहीद वेदी का निर्माण उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था और उन्होंने अपने विधायक सैलरी और पांडवेश्वर के अन्य लोगों के सहयोग से इसका निर्माण करवाया था लेकिन आज जब वह यहां पर श्रद्धांजलि देने आए हैं तो यहां पर ताला लगा हुआ है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पांडवेश्वर की जनता सब देख रही है और सही समय पर वह नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को इसका समुचित जवाब देगी।












