आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित प्रॉपर्टी टैक्स एंड ट्रेड लाइसेंस शिविर का समापन 14 लाख रुपए से ज्यादा की हुई अदायगी
1 min read
:आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल के एन एस रोड इलाके में स्थित काला चंद हाउस नामक एक भवन में बुधवार से तीन दिवसीय प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया था । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सलाहकार और डायरेक्टर सचिन राय सेक्रेटरी विनोद गुप्ता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर पिंकी मनोज साहा सहित आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम सदस्य उपस्थित थे। सभी गणमान्य लोगों द्वारा फीता काट कर इस शिविर का उद्घाटन किया गया था। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने जिन लोगों के टैक्स बकाया है उनका हिसाब करके 20% की छूट देते हुए उनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया और ट्रेड लाइसेंस रिन्यू किया । आज इस शिविर का समापन हुआ शिविर के समापन के दौरान भी आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने तीन दिनों तक यहां आकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया और ट्रेड लाइसेंस को रिन्यू किया इस बारे में आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इस प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें इस क्षेत्र के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने सभी व्यापारियों को शिविर में आने के लिए धन्यवाद दिया और आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया उन्होंने खास तौर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को धन्यवाद दिया जो इस 44 नंबर वार्ड के पार्षद भी हैं। विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस मिलाकर 14 लाख रुपए की इन तीन दिनों में अदायगी हुई है












