रेल पार में सिद्दीक ब्रिज के पास प्रशासन ने तोड़ा एक अवैध निर्माण
1 min readआसनसोल :
आज आसनसोल के रेलपार इलाके में सिद्दीक ब्रिज के पास एक निजी मैरेज हॉल के सामने अवैध निर्माण को नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध निर्माण की वजह से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तकरीबन डेढ़ साल से यह परेशानी कायम है यह बहुत ही महत्वपूर्ण रास्ता है और इस मैरिज हॉल के सामने इस अवैध निर्माण की वजह से ब्रिज को पूरा करने में काफी दिक्कतें पेश आ रही थी बार-बार स्थानीय लोगों द्वारा निजी मैरिज हॉल के मालिक से बात की गई थी लेकिन वह किसी भी समाधान पर आने को राजी नहीं थे इस वजह से स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई और आज इस अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है उन्होंने आशा जताई कि अब लोगों को सहूलियत होगी












