शनिवार से शुरू हुई उच्च माध्यमिक परीक्षा:
1 min read
आज से आसनसोल के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने उच्च माध्यमिक की परीक्षा दी । कोरोना काल के कारण इस साल विद्यार्थी अपने होम सेंटर में ही उच्च माध्यमिक की परीक्षा दे रहे है । आज उच्च माध्यमिक की परीक्षा में भाषा प्रथम पत्र की परीक्षा थी । परीक्षा के पहले दिन डीआई सुनीति सांपुई के नेतृत्व में एक टीम ने आसनसोल के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया और परीक्षा के दौरान स्कूलों में की गई तैयारियों का जायजा लिया । आज आसनसोल सब डिविजन में 5568 छात्रों में से 5452 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 116 छात्र अनुपस्थित रहे वही आसनसोल सब डिवीजन में ही 6877 छात्राओं में 6735 छात्राओं ने परीक्षा दी और 142 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।












