वाम फ्रंट नेता मोहम्मद सलीम ने की आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर संवादाता सम्मेलन:
1 min read
वाम फ्रंट के संपादक मोहम्मद सलीम ने आज आसनसोल के अपकार गार्डन स्थित माकपा पार्टी दफ़्तर में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को यह एक संवाददाता सम्मेलन किया । इस मौके पर आसनसोल से वाम फ्रंट मनोनीत माकपा प्रत्याशी पार्थ मुखर्जी सहित कई वाम पंथी नेता उपस्थित थे। इस मौके पर पार्थ मुखर्जी ने कहा कि वाम फ्रंट की पहली प्राथमिकता आसनसोल शिल्पांचल को बचाना है। उन्होंने कहा कि वह इस शहर को पहचानते हैं यही वजह है कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। साथ ही उन्होंने उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को शुभकामना दी। इसके बाद मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य में इस उपचुनाव की कोई ज़रूरत नहीं थी लेकीन दल बदल के कारण यह उपचुनव आ गया। मोहम्मद सलीम ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतों ने बंगाल में भी ज़हर घोलने की कोशिश की जा रही है। मोहम्मद सलीम ने कहा कि मुफ्त राशन को लेकर प्रधानमन्त्री और मुख्य्मंत्री में श्रेय लेने की होड़ लगी है लेकीन महंगाई पर ख़ामोश हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं लेकीन आम जनता की कोई सुध नहीं ले रहा। राष्ट्रीय संसाधनों को बेचा जा रहा है। वहीं उन्होंने प्रशासन की शह पर बालू सहित अन्य तस्करी का आरोप लगाया। दार्जिलिंग का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग के लोगों के स्वार्थ की बात कही जाती है लेकीन असल में सत्ता के गलियारों में उनकी कोई नहीं सुनता। टीएमसी और भाजपा प्रत्याशियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सोचते थे वह कितने मासूम थे क्या से क्या हो गए देखते देखते। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी और भाजपा में कोई फ़र्क नहीं है । मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि आज देश के साथ साथ आसनसोल मे भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कल जस्टिस रमन्ना द्वारा सीबीआई पर सवाल उठाए जाने पर उन्होने कहा कि यह कोई नई बात नही है। उन्होंने जस्टिस रमन्ना को धन्यवाद दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई का इस्तेमाल कर चीज़ों को दबाने का काम किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई की हर जांच कोर्ट के अधीन करना होगा। उन्होने टीएमसी सांसद अभिषेक बैनर्जी और उनके परिवार के विदेशों के बैंकों में अकाउंट होने का आरोप लगाया। मोहम्मद सलीम ने कहा कि मोदी राज मे अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने दावा कि पिछले दो सालों में 22 करोड़ लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। मोहम्मद सलीम ने रामपुरहाट की घटना को गणहत्या करार दिया। मोहम्मद सलीम ने कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा और टीएमसी ने कोशिश की थी कि कैसे वाम फ्रंट को महत्वहीन किया जा सके लेकीन उन्होने दावा किया कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और बालीगंज विधनसभा उपचुनाव से एक नई शुरूआत होगी। वहीं 43 नंबर वार्ड की माकपा पार्षद आमना खातून ने उनको फुलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।













