कोयला तस्करी मामले में ईडी ने किया दो लोगों को गिरफ्तार
1 min read
:एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की तरफ से लगातार कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है कल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा कोयला तस्करी मामले में चिन्मय मंडल और किरण खां को तलब किया गया था समझा जा रहा है कि यह दोनों कोयले के अवैध कारोबार से जुड़े हैं एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को कोयला तस्करी में इनके संलिप्त होने का शक है। खबरों के मुताबिक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा चिन्मय मंडल और किरण खां को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्हें अदालत में पेश कर 10 दिन के एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किए जाने की खबर है इस मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा बुदबुद थाना के नवनियुक्त प्रभारी मनोरंजन मंडल को भी तलब किया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए












