आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया जन संपर्क अभियान
1 min read
:आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज रानीगंज के नुतन एगारा क्षेत्र में पहुंची। यहां पर उन्होंने अपने पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई कार्यक्रम के तहत रानीगंज के नुतन एगारा में लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उन्होंने पश्चिम बंगाल का कोई विकास नहीं किया है। बेरोजगार युवकों को बाहरी राज्य जाना पड़ रहा है और मुख्यमंत्री यहां की महिलाओं को लक्ष्मी भंडार में बारह सौ रुपये पंद्रह सौ रुपये देकर संतुष्ट रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब वह पाड़ाय पाड़ाय दिदिभाई कार्यक्रम करती थीं, तब किसी एक बूथ में एक जगह बैठकर यह कार्यक्रम किया जाता था, लेकिन अब लोगों के और करीब पहुंचने के लिए वे हर बूथ में लोगों के घर-घर जा रही हैं, क्योंकि टीएमसी के राज में विरोधी दल के लिए लोगों का काम करना बहुत मुश्किल है, फिर भी वे कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब दो महीने बाद राज्य में परिवर्तन आएगा और तब डबल इंजन की भाजपा सरकार लोगों का वास्तविक विकास करेगी।












