भाजपा की तरफ से शुरू किया गया संकल्प पत्र अभियान मेनिफेस्टो बनाने के लिए ली जा रही है लोगों से राय
1 min read
:आसनसोल :बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संकल्प पत्र बनाने का काम शुरू हो चुका है संकल्प पत्र यानी मेनिफेस्टो बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल के लोगों से सीधा संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है आज आसनसोल बाजार इलाके में जीटी रोड के किनारे महावीर स्थान मंदिर के निकट भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य केशव पोद्दार सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संकल्प पत्र यानी मेनिफेस्टो बनाया जा रहा है इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है और वह भाजपा के मेनिफेस्टो में किन विषयों को देखना चाहते हैं इसके बारे में उनसे उनकी राय ली जा रही है उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के पास जाएंगे और वह भाजपा के मेनिफेस्टो में किन विषयों को देखना चाहते हैं इस संदर्भ में उनसे उनकी राय लेंगे।












