सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी कहा हड़ताल नहीं है किसी समस्या का समाधान
1 min read
:आसनसोल नगर निगम की सफाई कर्मचारी पिछले 5 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं आज भी यह सफाई कर्मचारी आसनसोल नगर निगम पहुंचे और उन्होंने वेतन वृद्धि सहित अपनी मांगों को एक बार फिर आसनसोल नगर निगम के सामने रखा इनका कहना है कि आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है इसलिए आज वह एक बार फिर आसनसोल नगर निगम आए हैं और चाहते हैं कि नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करें इस बारे में हमने नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम की सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की है वह सही नहीं है इससे आम जनता को परेशानी हो रही है यहां तक की जो सफाई कर्मचारी आसनसोल के निवासी हैं उनको भी परेशानी हो रही है उन्होंने आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वह अपनी हड़ताल वापस लें और उनकी मांगों पर जरूर विचार किया जाएगा उन्होंने कहा कि हर एक बोरो से कम से कम 15 सफाई कर्मचारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन उनके साथ बैठेगा और उनकी जो भी मांगे पूरी की जा सकती हैं उनको जरूर पूरा किया जाएगा लेकिन सबसे पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए उन्हें अपनी हड़ताल वापस लेनी चाहिए












