भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद ने आशा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के प्रति बढ़ाया मदद का हाथ
1 min read
:आसनसोल के समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित अपने आवास के पास मैदान में आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी और आशा कर्मियों को चावल प्रदान किया आपको बता दें कि आशा कर्मी पिछले साल 23 दिसंबर से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं और पिछले चार दिनों से आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल कर रहे हैं आज कृष्णा प्रसाद ने सफाई कर्मचारी और आशा कर्मियों को मिलाकर तकरीबन 1500 व्यक्तियों को एक-एक बोरा चावल दिया इस बारे में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि चाहे आशा कर्मी हो या सफाई कर्मचारी वह हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है उन्हें कम वेतन मिलता है इस वजह से उनको अपना घर चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में वह हड़ताल पर है उन्होंने आशा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों से अनुरोध भी किया कि हड़ताल किस समस्या का समाधान नहीं है हालांकि उन्होंने उनकी मांगों के साथ सहानुभूति जताई और उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि मांगों पर सहानुभूति से विचार किया जाए और जब से जल्द उनकी हड़ताल समाप्त करने का प्रबंध किया जाए क्योंकि इससे आसनसोल की जनता को खासी दिक्कतें पेश आ रही है दूसरी तरफ आज पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों और घरों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा छापा मारे जाने के सवाल पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी अपना काम कर रही है उन्हें जरूर कोई जानकारी मिली होगी जिस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता महसूस हुई और आज यह छापा मारा गया उन्होंने कहा कि वह बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि इस क्षेत्र के कई ऐसे लोग हैं जिन पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा छापा मारे जाने की आवश्यकता है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी के बड़े-बड़े नेता मंत्री भी इसमें शामिल है और इन व्यापारियों पर छापा मारने से और उनसे सही तरीके से पूछताछ करने से इन नेता मंत्रियों के नाम भी सामने आएंगे और तब कहीं जाकर सही इंसाफ होगा और लोगों को न्याय मिलेगा












