जमुरिया में हार्डवेयर व्यापारी के घर पर ईडी की दबिश
1 min read

मंगलवार सुबह जमुरिया के चार नंबर वार्ड इलाके में हार्डवेयर व्यापारी राजेश बंसल के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेटके द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है आज सुबह 6:30 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारी राजेश बंसल के घर पर पहुंच गए उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की जवान भी थे उन्होंने सुबह से ही राजेश बंसल के घर की तलाशी शुरू कर दी राजेश बंसल एक हार्डवेयर व्यापारी है जिनका जमुरिया और रानीगंज में व्यापार है समझा जा रहा है कि इस क्षेत्र में बालू और कोयला के कारोबार में राजेश बंसल की भूमिका की जांच करने के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारी उनके घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं












