काउंसलर स्वर्गीय गुलाम सरवर की याद में दीपक गुप्ता की ओर से कम्बल वितरण और जरुरतमंदों को खाना खिलाया गया
1 min read
:आसनसोल म्युनिसिपल कार्पोरेशन के पूर्व सदस्य पुर्व मेयर इन काउंसिल, पूर्व बोरो चेयरमैन आसनसोल रेलपार वार्ड 28 के काउंसलर स्वर्गीय गुलाम सरवर का एक साल पहले 1 फरवरी 2025 की रात को निधन हो गया था। उनकी निधन के एक साल पूरा होने पर गुलाम सरवर के निकटतम रहने वाली शख्सियत दीपक गुप्ता बोरो ऑफिस 2 रानीगंज के क्लार्क ने गुलाम सरवर को याद करते हुए गुलाम सरवर की याद में जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कम्बल वितरित किए और जरूरतमंदों को दोपहर का खाना खिलाया।
दीपक गुप्ता ने कहा कि गुलाम सरवर एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते थे, जहां वह शहर के एक महान राजनीतिक नेता थे, वहीं एक विशिष्ट पहचान के साथ एक बड़े सामाजिक नेता के तौर पर खुद को पेश किया। उनकी सेवाएं बेहिसाब हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
दीपक गुप्ता ने कहा कि गुलाम सरवर की निधन पर जहां उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदार, दोस्त और शुभचिंतक दुख में डूबे थे, वहीं उनसे दूर रहने वाले लोगों की भी आंखें आंसुओं से भरी थीं। उनके जाने का अफसोस और दुख अपने-पराये सबको है। गुलाम सरवर को मरहूम कहते हुए कलेजा मुंह को आता है। दीपक ने कहा कि गुलाम सरवर मेरे पिता की तरह थे, उनकी निधन से मैं यतीम हो गया।
दीपक गुप्ता ने कहा कि मालिक उनकी रूह को शांति दे। दीपक ने कहा कि गुलाम सरवर की याद में बर्नपुर में स्थित बर्नपुर ओल्ड एज होम में दोपहर का खाना खिलाया गया, आसनसोल लोको ब्रिज के पास, वार्ड 14 नुनिया बोड़ी ग्राम, आसनसोल स्टेशन के बाहर और शहर के फुटपाथों पर गरीब जरूरतमंद मजबूर लोगों को कम्बल वितरित किए गए।
दीपक गुप्ता ने कहा कि गुलाम सरवर की याद में उन्हें सबाब पहुंचाने के लिए हमने अपनी ओर से कम्बल वितरण और गरीबों को खाना खिलाया है। इस मौके पर दीपक गुप्ता के साथ उनकी बेटी आगमियागुप्ता, तृणमूल नेता बरुन बसु, राम प्रवीस, संजय साहा, मन्थन ठाकुर, मोहम्मद जहांगीर मौजूद थे।












