shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बंगाल दौरे को लेकर भाजपा टीएमसी में जुबानी जंग

1 min read

:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आज अंडाल एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही वहां पर उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सौमित्र खां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे वही अंडाल एयरपोर्ट से निकल रहे टीएमसी सांसद अरुप चक्रवर्ती से जब हमने नितिन नवीन के आने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नितिन नवीन आ रहे हैं वह आ सकते हैं लेकिन अगर भाजपा यह सपना देख रही है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में वह बंगाल में सरकार का गठन कर लेगी तो वह सपना ही रह जाएगा उन्होंने कहा कि यह बंगाल है बिहार नहीं है जहां पर भाजपा को सफलता हासिल हुई थी यहां की जनता ममता बनर्जी के साथ है और 2026 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा टीएमसी के सामने एक छोटे बच्चे की तरह है हालांकि जब हमने इस बारे में भाजपा सांसद सौमित्रौ खां ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के पक्ष में मतदान करना मतलब बंगाल के विकास को अवरुद्ध कर देना है उन्होंने कहा कि टीएमसी को वोट करना मतलब घर की महिलाओं की इज्जत को खतरे में डालना है टीएमसी को वोट देने का मतलब है बेरोजगारी को बढ़ावा देना टीएमसी को वोट देने का मतलब है कि अपने आप को भिखारी बना लेना उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाएगी तब टीएमसी नेताओं के हर एक सवाल का जवाब दिया जाएगा। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से पुछा गया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में एसआईआर के नाम पर एनआरसी चला रही है इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने प्रदेश के बारे में सोचें उसके बाद वह इस तरह के बयान दें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव को पूरी तरह से नकार दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page