shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पूरे जिले में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के डेढ़ लाख मामले अभी भी हियरिंग के इंतजार में

1 min read

   :पश्चिम बंगाल में इन दिनों एसआईआर मैं हियरिंग की प्रक्रिया चल रही है आज इसे लेकर पश्चिम वर्धमान जिला शासक कार्यालय में जिला शासक एस पोन्नबलम की अध्यक्षता में एक आल पार्टी मीटिंग हुई। इस बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला शासक ने बताया कि आज एक सर्वदलीय बैठक हुई और इस बैठक में पश्चिम बर्धमान जिले के एक और स्पेशल रोल ऑब्जर्वर भी उपस्थित थे जिला शासक ने बताया कि आज की बैठक में उपस्थित सभी स्वीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को हियरिंग की प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिला शासक ने बताया कि जो ऑन मैप्ड मतदाता है उनके हियरिंग की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है लगभग 12000 मतदाता ऑन मैप्ड हियरिंग प्रक्रिया में गैर हाजिर थे उनको एक बात फिर से हियरिंग का मौका दिया जाएगा वही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मुद्दे पर जो हियरिंग चल रही है उसके बारे में जानकारी देते हुए जिला शासक ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मुद्दे पर हियरिंग का पहला चरण ही अभी चल रहा है इस लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी हियरिंग में लगभग सभी लोग सम्मिलित हो रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि जो तकरीबन डेढ़ लाख लोगों की हियरिंग की प्रक्रिया अभी बाकी है वह अगले एक हफ्ते या कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी जिला शासक ने बताया कि आज के बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह बताया गया कि जो लोग अभी तक हियरिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो सके हैं उनको एक और मौका दिया जाएगा जो अनुपस्थित है उनकी जगह पर उनके प्रतिनिधि हियरिंग में उपस्थित हो सकते हैं। इस मौके पर सर्व दलीय बैठक में उपस्थित टीएमसी प्रतिनिधि आकाश मुखर्जी ने कहा की चुनाव आयोग की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि वह एक भी जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटने नहीं देंगे लेकिन वास्तविकता कुछ और है बार-बार हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह के सुनिश्चित शिकायतें हैं जिनमें एक मतदाता को तीन बार हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है इसका एक ही मकसद है कि लोग हियरिंग के लिए ना आए और उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए उन्होंने आरोप लगाया कि क्योंकि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकती इसलिए इस तरह से मतदाता सूची में काट छांट करके वह पिछले दरवाजे से सत्ता में आना चाहते हैं लेकिन टीएमसी इसका तीव्र विरोध कर रही है और अगर एक भी जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटता है तो उसका बड़े पैमाने पर विरोध किया जाएगा दूसरी तरफ जब हमने इस बारे में बैठक में उपस्थित भाजपा के प्रतिनिधियों से बात की तो उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा जिस तरीके से हियरिंग की प्रक्रिया को संपन्न किया जा रहा है उस पर अपना संतोष व्यक्त किया हालांकि भाजपा प्रतिनिधि तापस राय ने इस बात पर हैरानी जताई कि जब सभी राजनीतिक दल यह कह रहे हैं कि किसी भी एक जायज मत जाता का नाम मतदाता सूची से काटना नहीं चाहिए और एक भी अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए तो फिर बंगाल में इतना हंगामा क्यों हो रहा है उन्होंने इस बात पर संदेह जताया की कहीं चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए बंगाल में कोई साजिश तो नहीं की जा रही है उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एक महीना पहले ही यह कह दिया गया था कि जो 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता है या बीमार है या दिव्यांग है उनको हियरिंग पर आने की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें भी नोटिस दिया जा रहा है और उनको हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है इस बात पर संदेह हो रहा है कि शायद यह जानबूझकर इस पूरी प्रक्रिया को नष्ट करने के लिए किया जा रहा है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य प्रशासन को कुछ महीना पहले आदेश दिया गया था कि एसआईआर की प्रक्रिया से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ऐसे में अगर कोई बीएलओ जानबूझकर गलत काम कर भी रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी राज्य प्रशासन की है दूसरी तरफ उन्होंने साफ कहा कि फॉर्म 7 को लेकर भाजपा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page