हफ्ते में पांच कर्म दिवस की मांग पर रानीगंज में भी बैंक हड़ताल
1 min readरानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से 5 दिनों के बैंकिंग सेवा की मांग पर आज पूरे देश में एक दिन की हड़ताल की जा रही। रानीगंज के एन एस बी रोड इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय बैंक के सामने संगठन द्वारा प्रदर्शन किया गया जहां रानीगंज शाखा के सभी बैंकों के कर्मचारी उपस्थित थे। इस बारे में जब हमने संगठन से जुड़े संजीव दे से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके संगठन की तरफ से केंद्र सरकार से बैंकों में 5 दिन की सेवा देने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास सभी प्रस्ताव दिए जाने के बाद भी केंद्र सरकार पिछले 3 वर्षों से इस मामले पर अंतिम अनुमति नहीं दे रही है यही वजह है कि आज बैंक कर्मचारी मजबूरी में हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ऐसे कई दफ्तर हैं जहां हफ्ते में 5 दिन काम होता है बैंक कर्मचारी भी यही चाहते हैं कि हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग सेवा दी जाए इसके लिए वह प्रत्येक दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को भी तैयार हैं लेकिन केंद्र सरकार के अड़ियल रुख की वजह से उनकी यह जायज मांगे पूरी नहीं हो रही है इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश के बैंकों में शून्य पदों पर नियुक्ति की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर ग्राहकों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का भी आरोप लगाया और कहा की इन्हीं सब मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं उन्होंने साफ कहा कि अगर केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय में बैंक कर्मचारी और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे












