हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग सेवा की मांग पुरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी बैंक हड़ताल
1 min read
:सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा प्रदान करने की मांग को लेकर आज पूरे भारत के साथ-साथ आसनसोल में भी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एक दिन की हड़ताल की गई। आसनसोल के बीएनआर इलाके में संगठन की ओर से सभा की गई और इस एक दिन की हड़ताल के बारे में लोगों को बताया गया। इस बारे में संगठन के एक नेता सप्तर्षि मुखर्जी ने कहा कि 2024 से ही उनके संगठन की ओर से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा देने के लिए केंद्र सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उस मांग को माना नहीं गया है, जिसके कारण आज वे हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगर सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवा की मांग मानी जाती है, तो वे प्रतिदिन अतिरिक्त 40 मिनट काम करके लोगों की उस आवश्यक काम को करेंगे।












