भगत सिंह मोड़ पर भाजपा ने किया पथावरोध टीएमसी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
1 min read
आज आसनसोल के एसडीओ ऑफिस के सामने फॉर्म सेवन जमा करने को लेकर टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। देखा गया कि कई फॉर्म सेवन जला दिए गए । इसके विरोध में आज भाजपा की ओर से भगत सिंह मोड़ क्षेत्र में साउथ पुलिस पोस्ट कार्यालय के सामने सड़क जाम किया गया। उनका कहना है कि आज फॉर्म 7 जमा करने के आखिरी दिन टीएमसी ने जिस तरह से गुंडागर्दी की है, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती। भाजपा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। भगत सिंह मोड पर जिला भाजपा अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी केशव पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक रास्ते पर बैठ गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। टीएमसी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोयला चोरी बालू चोरी का आरोप लगाया गया और कहां गया कि जिस तरह से आज फॉर्म 7 जमा करने में बाधा उत्पन्न की गई वह लोकतंत्र की हत्या के अलावा और कुछ नहीं है












