बराचक में बंदरों की तस्करी के प्रयास को किया गया नाकाम
1 min read
:बराचक रेल कालोनी इलाके में रहने वाले रमेश पासवान ने आज बंदरों की तस्करी का प्रयास कर रहे दो लोगों को बराचक हनुमान मंदिर के सामने रोका इस बारे में रमेश पासवान ने बताया कि आज सुबह जब वह जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि दो लोग दो बंदरों को गले में रस्सी बांधकर ले जा रहे थे रमेश पासवान ने कहा कि जब उन्होंने उन लोगों से पूछा कि इस तरह से बंदरों के गले में रस्सी बांध के क्यों लेकर जा रहे थे तो उन लोगों ने बताया कि वह इन बंदरों को जंगल में छोड़ने के लिए ले जा रहे थे रमेश पासवान ने कहा कि कोई भी बंदरो को जंगल में छोड़ने के लिए इस तरह से गले में रस्सी बांधकर नहीं ले जाता है इसके बाद रमेश पासवान ने उन लोगों को रोकने के लिए कहा तो वह लोग घबरा गए और कहने लगे कि वह बंदरों को छोड़ देंगे लेकिन उन्हें जाने दिया जाए इस पर रमेश पासवान ने कहा कि उन्हें रुकना होगा और उन्होंने वन विभाग को खबर दे दी यह देखकर वह लोग मौके से भाग गए रमेश पासवान ने बंदरों को अपनी हिफाजत में रखा और जब वन विभाग के अधिकारी आए तो बंदरों को उनके हवाले कर दिया












