सड़क पार करते समय एक युवक की हादसे में मौत डंपर ने मारी थी टक्कर
1 min read
:आज सुबह 6:30 बजे के आसपास उखड़ा माधाइगंज रोड के सरपी मोड़ हुई एक सड़क दुर्घटना में परितोष रुइदास (25) नामक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परितोष सड़क पार कर रहा था, तभी उखड़ा की ओर से आ रही एक 16 चक्का लॉरी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही परितोष ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर पाकर मुआवजे और यातायात नियंत्रण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। इसके उपरांत घटना की सूचना मिलने पर उखड़ा फाड़ी और दुर्गापुर फरिदपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद वहां और पुलिस बल पहुंचा। सीआई पिंटू मुखर्जी, स्थानीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर फरिदपुर ब्लॉक अध्यक्ष शतद्वीप घटक सहित अन्य लोग भी वहां पहुंचे।
लंबे समय तक मध्यस्थता के बाद स्थिति सामान्य हुई। जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परितोष का घर सरपी गांव में था। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह घर से चाय पीकर मोड़ की ओर जा रहा था, तभी दुर्घटना की खबर मिली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से विभिन्न फैक्ट्रियों और कारखानों में बड़े वाहन आते-जाते हैं जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं उन्होंने प्रशासन से यातायात नियंत्रण की मांग की












