shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आईपैक कार्यालय पर ईडी की दबिश पर कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश का विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया स्वागत

1 min read

:आज कोलकाता हाई कोर्ट में 8 जनवरी को कोलकाता के आईपैक के कार्यालय में हुई घटना को लेकर सुनवाई हुई एक तरफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा मामला दर्ज किया गया था तो दूसरी तरफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया था उसमें टीएमसी द्वारा यह मांग की गई थी कि 8 जनवरी को आईपैक के कार्यालय से एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा जो रेड डाली गई थी उस दौरान उन्होंने वहां से जो भी दस्तावेज या जो भी सामग्रियों को जब्त किया था उसे संरक्षित रखा जाए और उसका कहीं पर भी इस्तेमाल न किया जाए हालांकि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट पहले दिन से यह कहता आ रहा है कि उस रेड के दौरान वह कुछ भी जब्त नहीं कर पाए थे क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पर आ गई थी और उन्होंने उन सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया था जिनको एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा जब्त करने के लिए रखा गया था एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की दलील थी कि जो सामग्री उन्होंने जब्त की ही नहीं उसे वह संरक्षित कैसे कर सकते हैं। आज कहीं ना कहीं कोलकाता हाई कोर्ट ने भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की दलील पर मुहर लगाई और इस मामले को खारिज कर दिया। इसे लेकर हमने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था झूठ के पांव नहीं होते और वह ज्यादा दूर नहीं चल सकती एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा पहले दिन से कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ भी जब्त नही किया गया और जो भी जब्ती के लिए रखे गए थे उनको भी मुख्यमंत्री लेकर चली गई। आज कोलकाता हाई कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगा दी। भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कलाकार हैं इसलिए वह नाटक करना पसंद करती हैं 8 तारीख को भी उन्होंने नाटक किया था और कहा था कि जहां पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा रेड की जा रही है वह उनका पार्टी ऑफिस है लेकिन आज यह साबित हो गया की सच्चाई क्या है उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 महीने और इसके बाद राज्य की जनता टीएमसी को और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उचित जवाब दे देगी उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीएमसी इस राज्य के टैक्स देने वाले लोगों के पैसे को अदालत में बर्बाद कर रही है वह भी जनता देख रही है
वही फॉर्म 7 को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी अग्निमित्रा पाल ने कहा की लगातार यह सुनने में आ रहा है कि ईआरओ राज्य के विभिन्न इलाकों में फॉर्म 7 नहीं ले रहे हैं यह समझ में आ रहा है कि वह किसके इशारे पर ऐसा कर रहे हैं टीएमसी नेता नहीं चाहते कि फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटे इसलिए वह ईआरओ को फॉर्म 7 लेने से रोक रहे हैं लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी जो मतदाता सूची में रहने के योग्य नहीं है उन मतदाताओं के नाम काटने ही होंगे और इसके लिए वह चुनाव आयोग का भी दरवाजा खटखटाने को तैयार हैं भाजपा विधायक ने कहा कि आज ही आसनसोल जिला भाजपा की तरफ से आसनसोल के एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया गया था और भविष्य में भी यह जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page