आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ एम्ब्लेजेन 2026 का आयोजन
1 min read
:आज चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के साथ-साथ स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर यहां संस्था के चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय आसनसोल बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा तथा आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल प्रबंधन से जुड़े तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे यहां पर सबसे पहले सचिन राय मीता राय और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर किया गया इसके उपरांत सचिन राय उनकी पत्नी मीता राय सहित सभी ने सचिन राय के पिता स्वर्गीय पार्वती चरण राय की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई यहां आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जिसका उपस्थित सभी ने आनंद उठाया इस मौके पर विभिन्न परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का जन्म हुआ था जिन्होंने भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर एक स्थान दिलाया था भारत के विरासत आध्यात्मिकता को उन्होंने विश्व के पटल पर स्थापित किया था अमेरिका के शिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद ने जो भाषण दिया था उसे आज भी याद किया जाता है और वही वह क्षण था जब विश्व में भारत के असली शक्ति को पहचाना था यह बहुत जरूरी है कि आज की पीढ़ी स्वामी विवेकानंद को समझे जाने और उनके आदर्शों का अनुसरण करें उन्होंने कहा कि आज आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल का स्थापना दिवस भी है और यह बहुत खुशी की बात है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपना सरमाया बनाकर जिस सफर की शुरुआत हुई थी वह आज एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी है जहां आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट के एक छात्रा ने पिछले साल पूरे भारत में नीट की परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ विद्यार्थियों की लगन यहां के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयास और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण करने की वजह से उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी ऐसी उपलब्धियों को हासिल करना है और इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करते रहना होगा














