मामूली विवाद पर बराकर में गोली चलाने का आरोप इलाके में तनाव
1 min readकुल्टी :
बच्चों के क्रिकेट मैच को लेकर हुआ मामूली विवाद कितना बढ़ गया कि आज बराकर के फांड़ी रोड इलाके में दो गुटों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को इलाके के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे किसी बात को लेकर उनमें विवाद पैदा हो गया देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया स्थानीय लोगों की माने तो वह विवाद सोमवार को और ज्यादा बढ़ गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए आरोप यह भी है की घटना के दौरान गोली भी चलाई गई घटना के बारे में एक गुट का कहना है की पुलिस के मौजूदगी में ही गोली चलाई गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई हालांकि पुलिस ने गोली चलने के आरोपों पर जांच करने के बात कही है। घटना की सूचना पाकर कुल्टी के विधायक के डॉक्टर अजय पोद्दार और युवा नेता अमित यादव मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पुलिस की तरफ से इलाके में निगरानी को बढ़ा दिया गया है पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही थी लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है














