59 नंबर वार्ड इलाके में ड्रेन का हुआ शिलान्यास
1 min readकुल्टी :
आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर वार्ड इलाके में आज एक 2000 फीट लंबे ड्रेन का शिलान्यास किया गया बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा इस बारे में जाकिर हुसैन ने कहा कि इस इलाके में ड्रेन के न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से इस बारे में बात की तो मेयर विधान उपाध्याय ने इस ड्रेन के निर्माण के लिए 76 लाख की राशि आवंटित की है जिसके जरिया यह काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस ड्रेन के बन जाने से मास्टर पाड़ा से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए भस्का तक जाएगा उन्होंने इसके लिए मेयर विधान उपाध्याय का धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने कहाकी नाली के अलावा और भी कई निर्माण के लिए उन्होंने इजाजत दी है और फंड भी उपलब्ध कराया है इसके लिए उन्होंने मेयर के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी धन्यवाद दिया वहीं इस बारे में जब हमने इलाके के लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि इलाके के पास श्रद्धा के हुसैन के प्रयासों की अदालत आज यहां पर इस नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया उन्होंने कहा कि यहां पर नाली नहीं होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अब जब यह नाली बनकर तैयार हो जाएगी तो लोगों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी












