नए साल के पहले दिन घागर बुड़ी मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजुम
1 min read
:अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन आज आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के लोग काली पहाड़ी इलाके में बने मां घागर बुड़ी मंदिर पहुंचे। साल के पहले दिन इन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे साल भर अपने और अपने परिवार के लोगों के लिए सुख समृद्धि और शांति की कामना की आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के भारी भीड़ देखी गई लोग सुबह से ही मंदिर में आने लगे और उन्होंने पूजा अर्चना की इस बारे में मंदिर के पुरोहित ने बताया कि सुबह से ही आज मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है और यह दोपहर तक चलेगी शाम को भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा आज सुबह से ही लोग मंदिर परिसर में आ रहे हैं और अपने तथा अपने परिजनों की मंगल कामना के लिए प्रार्थना कर रहे हैं












