शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड का अभियान
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुलटी के नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड पुलिस की तरफ से नियामतपुर न्यू रोड पर 31 दिसंबर की रात 8 बजे एक अभियान चलाया गया, जहां विशेष रूप से बाइक सवारों पर यह अभियान किया गया।
31 दिसंबर को रात में विशेष रूप से युवक शराब पीकर बाइक चलाकर दुर्घटना का शिकार होते हैं, इस दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस बारे में नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड इंस्पेक्टर शिव नंदन दुबे ने बताया कि 31 दिसंबर की रात कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाते हैं जिससे की दुर्घटनाएं होती हैं इन्हें रोकने के लिए पिछले एक महीने से ही ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वह अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चला रहे हैं 31 दिसंबर की रात को भी अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जो भी शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी शिवनंदन दुबे ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नियामतपुर सब ट्रेफिक गार्ड द्वारा लगातार ड्रंक एंड ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाए जाने से यहां इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है












