आसनसोल नगर निगम चौराहे पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क अवरोध के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
1 min read
आसनसोल : अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कर्मीयां पिछले 23 दिसंबर से हड़ताल पर है आज उन्होंने आसनसोल नगर निगम चौराहे पर रोड जाम कर दिया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की आशा कर्मियों द्वारा रोड जाम किए जाने से जीटी रोड और जीटी रोड से स्टेशन जाने वाला रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया देखा गया कि वहां पर आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई जब कुछ लोग अवरोध को हटाकर वहां से जाने का प्रयास कर रहे थे तो उनके साथ आशा कर्मियों की बहस भी हुई लेकिन आशा कर्मीयां अपनी मांगों पर अड़ी रहीं और उन्होंने काफी देर तक रोड जाम करके रखा और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे उन्होंने कहा कि उनको न्यूनतम ₹15000 वेतन देना होगा और आज जिस तरह से नियमित रूप से उनका वेतन नहीं मिलता उसे भी वह बर्दाश्त नहीं करेंगी उन्होंने कहा कि बिना पारिश्रमिक के उनसे काफी काम करवाए जाते हैं इसका भी इन आशा कर्मियों ने जमकर विरोध किया आशा कर्मियों के इस रोड जाम की वजह से आसनसोल नगर निगम चौराहे पर काफी लंबा जाम लग गया












