समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के जीवन में सेवा ही लक्ष्य
1 min read
:” सेवा ही लक्ष्य ” इसी वाक्य को चरितार्थ करने में लगे पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी श्री कृष्णा प्रसाद जी पिछले 33 सालों से लगातार समाज सेवा मूलक कार्यों में लगे रहते हैं इसी का ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला आसनसोल शिल्पांचल में कड़कड़ाती ठंड में जहां लोग अपने घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं वहीं श्री कृष्णा प्रसाद जी ठिठुरते ठंड से राहत देने के लिए इलाके के गरीब एवं असहायों की मदद के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सुबह और शाम लगातार आठवां दिन आसनसोल के वार्ड नंबर

13,14,15,31,41, 42एवं 45 में घर घर जाकर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किए इससे लोगों में एक संजीवनी और एक सुकून की झलक दिखाई दी, पिछले दिनों जब से भाजपा राज्य सभापति श्री शमिक भट्टाचार्य जी के सभा में शामिल होकर राज्य में सत्ता परिवर्तन करने के लिए हुंकार भरे है तबसे श्री कृष्णा प्रसाद जी शिल्पांचल में ज्यादा ऊर्जावान दिखाई दे रहे हैं और पूरी ताकत से लोगों को संगठित और ऊर्जावान करने में लगे हैं, कम्बल वितरण के दरमियान लोगों से बातचीत करके उनके समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया ताकि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ यहां के शोषित एवं वंचित लोगों को डबल इंजन की सरकार में मिल सके और बंगाल के चौमुखी विकास हो सके ।

स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम के लिए श्री कृष्णा प्रसाद को धन्यवाद दिया, लोगों के इस अपार प्यार और आशीर्वाद पाकर श्री प्रसाद जी ने कहा कि यही प्यार मेरे लिए नई उर्जा का संचार करता है वर्तमान समय में समाज सेवा करने के लिए बहुत बाधाऐं दी जाती है ताकि मैं समाजसेवा कार्य नहीं कर पाऊं इसलिए मैने राजनीति को आधार बनाया लेकिन मेरा मूल काम समाज सेवा हैं इससे मुझे कोई भी अलग नहीं कर सकता है और सेवा ही लक्ष्य मेरा जिंदगी का मकसद है।












