14 सुत्री मांगों के समर्थन में भारतीय डोम समाज विकास परिषद ने निकाली रैली
1 min read
:भारतीय डोम समाज विकास परिषद की तरफ से आज आसनसोल के पोलो मैदान से एक विशाल रैली निकाली गई यह रैली भगत सिंह मोड होते हुए रविंद्र भवन तक गई। इस बारे में संगठन के पश्चिम बर्धमान जिले के जनरल सेक्रेटरी श्यामल वाद्यकर ने कहा कि भारतीय डोम समाज विकास परिषद के तरफ से उनकी मांग है कि उनके लिए एक अलग से विकास परिषद का गठन किया जाए उन्होंने कहा कि बाद्यकर समाज के लोग जन्मजात कलाकार हैं उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें कलाकार भत्ता दिया जाए इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सबसे प्रमुख मांग जो है वह है डोम समाज विकास परिषद का गठन करना जिससे कि उनके समाज का विकास संभव हो सकेगा उन्होंने कहा कि आज की इस रैली में हजारों की संख्या में उनके समाज के लोग उपस्थित हुए हैं उनकी 14 सूत्री मांग है जिनके तरफ वह सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं












