बस ने मारी एक छात्रा को टक्कर परिजनों ने किया रोड जाम इलाज के खर्च के उठाई मांग
1 min read
:आज सुबह भगत सिंह मोड पर हुए एक बस हादसे के खिलाफ लोगों ने भगत सिंह मोड पर शाम को रोड जाम कर दिया इस बारे में पता चला है कि नेहा बावरी नामक कुमारपुर के रहने वाली एक छात्रा आज सुबह कंप्यूटर क्लास करने के लिए आ रही थी जब एक बस ने उसे टक्कर मार दी घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया और बस को लेकर थाने चली गई पहले यह तय किया गया था कि बस मालिक लड़की के इलाज का खर्च उठाएंगे उन्होंने इसके लिए स्वीकृति भी दी थी लेकिन जब बेहतर इलाज के लिए लड़की को एक दूसरे अस्पताल ले जाया गया तब से बस मालिक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है इसके खिलाफ जब नेहा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अपने हाथ यह कह कर खड़े कर लिए की बस मालिक का फोन स्विच ऑफ आ रहा है ऐसे में वह क्या कर सकते हैं नेहा के परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन आखिर है किस लिए जब बस मालिक ने वादा किया था कि वह नेहा के इलाज का पूरा खर्च उठेंगे तो अब पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि नेहा का परिवार बहुत गरीब है और उसके पिता ने किसी तरह₹100000 जुटे हैं लेकिन आगे के इलाज के खर्च का बोझ नेहा का परिवार नहीं उठा सकता












