जमुई में मालगाड़ी के 16 डब्बे पटरी से उतरने से अप और डाउन लाईन बाधित
1 min read
:आसनसोल रेलवे डिवीजन के जसीडीह झांझा रेलखंड पर सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के 16 डब्बे पटरी से उतरकर तीन डब्बे नदी मे गिर गए। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। घटनास्थल बिहार का जमुई जिला है। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर पुल संख्या 676 पर देर रात करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद अप और डाउन दोनो लाईन ठप हो गई जिससे बिहार ही नही बल्कि बंगाल मे भी रेलवे स्टेशनो पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया। और कई ट्रेनो के रूट बदल दिए गए तो कुछ ट्रेनों के समय मे बदलाव किया गया। घटना के बाद रेलवे रूट पर कार्य शुरू किया गया












