गिरजा मोड़ पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की तरफ से मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
1 min read
:ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस के मौके पर आज आसनसोल के गीर्जा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन फिरोज खान तथा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है आज से 141 साल पहले भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलवाने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई थी उस वक्त भारत को जिस तरह से कांग्रेस की जरूरत थी आज भी ठीक उसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि उस समय अंग्रेजों द्वारा भारत पर हुकूमत किया जा रहा था भारत का शोषण किया जा रहा था और आज भी भारत की सत्ता पर वह लोग काबिज हैं जिन्होंने आजादी से पहले अंग्रेजों की चाटुकारिता की थी इसलिए एक बार फिर कांग्रेस को भारत और भारत के लोगों को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा इसके लिए कांग्रेस को भारत के हर एक व्यक्ति के सहयोग की जरूरत पड़ेगी उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश को बांटने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि आज कुछ शक्तियां ऐसी हैं जो देश को सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर विभाजित करने पर तुली हुई है कांग्रेस ने हमेशा ऐसी सोच के खिलाफ संघर्ष किया है और भविष्य में भी करती रहेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि भारत का समग्र और सर्वांगीण विकास तभी होगा जब इस देश में रहने वाले सभी लोगों का विकास होगा और कांग्रेस ऐसे ही भारत की कल्पना करता है। उन्होंने कहा कि आज यहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तक के सभी कांग्रेस अध्यक्षों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया












