पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी समिति के पश्चिम वर्धमान जिला कमेटी का हुआ सम्मेलन
1 min read
:आज आसनसोल जिला पुस्तकालय में पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी समिति के पश्चिम वर्धमान जिला कमेटी की तरफ से सभा का आयोजन किया गया सभा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी समिति के पश्चिम बर्दवान जिला संगठन के जिला सचिव उत्तम कुमार माझी ने बताया कि आज आसनसोल जिला पुस्तकालय में संगठन के जिला कमेटी की तरफ से सभा का आयोजन किया गया है यहां पर सभा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे उन्होंने बताया कि हर 2 साल में उनके संगठन के संविधान के अनुसार जिला स्तर पर इस तरह की सभाओं का आयोजन करना होता है इसके उपरांत 30 जनवरी से एक फरवरी तक जलपाईगुड़ी में संगठन का राज्य सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि आज के इस सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे अगले 2 सालों के लिए जिला कमेटी का गठन होगा इसके अलावा जिला संपादक मंडली का भी गठन किया जाएगा उन्होंने बताया कि आज के इस सभा के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी खासकर जिस तरह से राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति बढ़ रही है ऐसे ही कई मुद्दों पर आज की सभा में चर्चा होगी और उनके समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे












