shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर के बांशकोपा टोल प्लाजा के पास भयानक सड़क दुर्घटना ट्रक और गाड़ी की टक्कर में दो की गई जान एक घायल

1 min read

  :दुर्गापुर में एक भयानक सड़क दुर्घटना घटी। नियंत्रण खोकर एक चार पहिया वाहन ने एक ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर बाँशकोपा टोल प्लाजा में यह दुर्घटना घटी। ट्रक के पीछे टक्कर मारने से चार पहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार दोपहर घटी इस घटना में घटनास्थल पर ही चार पहिया वाहन के चालक समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना की खबर पाकर टोल प्लाजा पर दुर्गापुर के काँकसा ट्रैफिक गार्ड की पुलिस पहुंची। टक्कर के बाद संघर्ष के कारण चार पहिया वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में एक का नाम गौतम जाना (50) है। मृत वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घायल व्यक्ति का नाम संदीप चक्रवर्ती है। मृत गौतम जाना और घायल संदीप चक्रवर्ती एक निजी संस्था में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर दुर्गापुर के मुचिपाड़ा में एक निजी होटल में उस निजी कंपनी की बैठक थी। नदिया के कल्याणी से एक चार पहिया वाहन में दो अधिकारी गौतम जाना और संदीप चक्रवर्ती दुर्गापुर के मुचिपाड़ा के होटल में आ रहे थे। तेज गति से आ रहा था वह चार पहिया वाहन। गति का नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क के बाँशकोपा टोलप्लाजा पर खड़े एक ट्रक के पीछे तेज गति से टक्कर मार दी चार पहिया वाहन ने। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें गौतम जाना की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही वाहन चालक की भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल हो गए वाहन के पीछे बैठे संदीप चक्रवर्ती। उन्हें आशंकाजनक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निजी संस्था के एक अधिकारी अरिंदम मंडल ने बताया, हम मुचिपाड़ा के होटल में थे। पुलिस के पास से खबर मिली कि कंपनी के दो अधिकारी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। अस्पताल आकर देखा कि एक की मृत्यु हो गई है। एक अस्पताल में भर्ती है। कैसे यह घटना घटी, समझ नहीं पा रहे हैं।

इस घटना के बाद 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर काफी समय तक यातायात बंद रहा। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन और ट्रक को क्रेन से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहन बहुत तेज गति से चल रहा था। इस टोलप्लाजा के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने खड़े एक ट्रक के पीछे तेज गति से टक्कर मार दी। इसमें चालक समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई है। एक अन्य घायल है। मृत एक और घायल एक की पहचान हो गई है। मृत वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page