shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ईडी सीबीआई के डर और अपने बेटे को जेल जाने से बचाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती कर रहे हैं भाजपा की पैरवी – वी शिवदासन दासु

1 min read

  :भारतीय जनता पार्टी नेता और पार्टी के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती कल कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सभा करने आए थे उन्होंने सभा मंच से टीएमसी के खिलाफ जमकर बयान दिया था उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र हिंदुओं की रक्षा कर सकती है और आज बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जिसके भ्रष्टाचार के बारे में अगर बात शुरू की जाए तो कई दिन बीत जाएंगे लेकिन टीएमसी के भ्रष्टाचार के किस्से खत्म नहीं होंगे इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने मिथुन चक्रवर्ती पर करारा प्रहार किया उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती पहले नक्सल आंदोलन से जुड़े हुए थे उसके बाद वह वामफ्रंट में गए वहां से उन्होंने टीएमसी का दामन थामा दासु ने कहा कि जब मिथुन चक्रवर्ती टीएमसी में थे तब वह ममता बनर्जी की शान में कसीदे पढ़ा करते थे दासु ने कहा कि उन्होंने खुद मिथुन चक्रवर्ती को 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पांव छूकर प्रणाम करते हुए देखा है तब मिथुन चक्रवर्ती ममता बनर्जी की तारीफ करते नहीं थकते थे लेकिन आज वह ममता बनर्जी और टीएमसी की आलोचना कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने की एक और एकमात्र वजह केंद्र सरकार द्वारा मिथुन चक्रवर्ती पर बनाया गया दबाव है दासु का दावा है की मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में सीबीआई और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के डर से शामिल हुए हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने मिथुन चक्रवर्ती को केंद्रीय जांच एजेंसियों से डराया ताकि वह टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाए इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर संगीन आरोप लगे थे अगर वह आरोप अदालत में साबित हो जाते हैं तो मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को जेल हो जाती अपने बेटे को बचाने के लिए और अपने आप को केंद्रीय जांच एजेंसियों से बचाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए हैं और अब भाजपा के लिए बंगाल के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर टीएमसी और ममता बनर्जी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं दासु ने कहा की मिथुन चक्रवर्ती बंगाल के हर जगह पर जाएं ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ जितनी बयान बाजी करनी है करें लेकिन 2026 के चुनाव के बाद एक बार फिर चौथी बार ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री बनेगी और मिथुन चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी या भाजपा के अन्य नेताओं ने बंगाल का मुख्यमंत्री बनने का जो मुंगेरीलाल का सपना देखा है वह कभी पूरा नहीं होगा उन्होंने कहा कि यह बंगाल है यहां पर केंद्र सरकार या बीजेपी की गिरी हुई राजनीति कभी कामयाब नहीं हो सकती यहां की जनता काम देखकर सरकार का चयन करती है और ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में बंगाल में जो विकास के काम हुए हैं वह किसी से छिपे हुए नहीं है दासु ने कहा कि अव्वल तो मिथुन चक्रवर्ती कोई नेता नहीं है अभिनेता है और अभिनेता के तौर पर भी वह मिथुन चक्रवर्ती को ज्यादा महत्व नहीं देते बंगाल में अगर किसी को अभिनेता माना जाता है उनकी इज्जत है तो वह एक और एकमात्र उत्तम कुमार है अभी हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को केंद्र सरकार द्वारा अभिनय के क्षेत्र में एक पुरस्कार दिया गया था लेकिन वह पुरस्कार मिथुन चक्रवर्ती को सिर्फ इसलिए मिला था क्योंकि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं इसलिए मिथुन चक्रवर्ती का आना या प्रचार करना भाजपा के लिए कोई लाभ लेकर नहीं आएगा दासु ने दावा किया कि कल जिस जगह पर मिथुन चक्रवर्ती की सभा हुई थी वहां पर मुश्किल से 3000 लोग आए थे और वह भी मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए ना कि भाजपा के समर्थन में बहुत जल्द उसी जगह पर टीएमसी की सभा होगी और उन्होंने दावा किया कि उस सभा में मिथुन चक्रवर्ती की सभा से कई गुना ज्यादा लोग आएंगे क्योंकि पूरे बंगाल में जनता का असली समर्थन ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page