डाक्टर देवाशिष सरकार के नेतृत्व में ममता सरकार की उपलब्धियों को लेकर निकली पदयात्रा
1 min read
:आसनसोल दक्षिण विधानसभा अन्तर्गत 84 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा बीआरएमबी रोड से शुरू होकर बुधा पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में 20 टोटो टेबलो सजाए गए थे। इस पदयात्रा में लगभग 350 महिलाएं शामिल हुईं।
इस पदयात्रा में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में राज्य में विकास के क्या काम हुए हैं उसके बारे में बताया गया पदयात्रा के अंत में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें मानस दास, डॉक्टर देवाशिष सरकार उपस्थित थे। डाक्टर सरकार ने कहा ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से पिछले 15 वर्षों में विकास कार्य हुआ है उसे यहां के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि 2026 में एक बार फिर से ममता बनर्जी को ही मुख्यमंत्री बनना है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन लोगों के मन में ममता बनर्जी की जो छवि बस गई है उसे कोई मिटा नहीं सकता












