आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल के नेतृत्व में टोटो रजिस्ट्रेशन शिविर
1 min read
: राज्य सरकार के परिवहन दफ्तर के आदेश पर राज्य के सभी टोटो का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है सरकार के इस आदेश का पालन करते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से भी 31 दिसंबर तक के समय सीमा से पहले इस क्षेत्र के सभी टोटो के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रयास किया जा रहे हैं इसके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं आज आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल के नेतृत्व में आसनसोल के बस स्टैंड के निकट पार्किंग में ऐसा ही एक शिविर लगाया गया जहां पर टोटो चालक स्वेच्छा से आए और उन्होंने अपने टोटो का रजिस्ट्रेशन करवाया इस मौके पर यहां साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए संजय मंडल ने बताया कि राज्य सरकार के परिवहन दफ्तर के आदेश पर सभी टोटो का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पहले 30 नवंबर 2025 तक सभी टोटो के रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया था लेकिन अब यह समय सीमा बढ़ा दी गई है और यह समय सीमा अब 31 दिसंबर तक कर दी गई है उन्होंने कहा कि आरटीओ दफ्तर को उनके कार्य में मदद पहुंचाने के लिए साउथ ट्रेफिक गार्ड अंतर्गत इस तरह के 5 शिविर चल रहे हैं उनके अपने कार्यालय में दो शिविर चल रहे हैं इसके अलावा हटन रोड में दो साइबर कैफे से भी संपर्क किया गया है वहां पर भी यह कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे कार्य को करने का मकसद है कि जितने भी टोटो यहां पर चल रहे हैं उन सब का रजिस्ट्रेशन हो इसके लिए टोटो का इनवॉइस आधार कार्ड बैंक डिटेल्स और बैंक के साथ लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि टोटो चालक स्वेच्छा से आ रहे हैं और रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं कहा जा सकता है कि राज्य सरकार के परिवहन दफ्तर के आदेश पर कार्य करते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट और खासकर आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से जनता की सहूलियत के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है












