नियामतपुर में जमीन विवाद के चलते शूटआउट: मुख्य आरोपी असिफ खान ने किया अदालत में आत्मसमर्पण किया, 4 दिन की पुलिस हिरासत
1 min read
:30 अगस्त को कूल्टी थाने के नियामतपुर रहमान पाड़ा में सड़क पर गोली मारकर हत्या के मामले में एक अहम पड़ाव आया है। इस घटना में मुख्य आरोपी असिफ खान ने असनसोल अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार को नियामतपुर फाड़ी की पुलिस के आवेदन पर अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में लेने का निर्देश दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, असिफ खान से पूछताछ करके घटना की गहराई से जांच की जाएगी। आरोपी असिफ खान असनसोल के पक्का बाजार इलाके का निवासी है। पुलिस ने बताया कि कुल 10 आरोपियों में से अब तक 9 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी एक की तलाश में जांच जारी है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त की रात नियामतपुर रहमान पाड़ा के निवासी तथा आसनसोल नगर निगम के अस्थाई कर्मचारी सैयद जावेद बारिक घर लौटते समय बाइक पर आए बदमाशों की गोली से मारे गए थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई थी। परिवार का आरोप है कि जमीन-जायदाद के लंबे विवाद के चलते ही इस हत्या को अंजाम दिया गया। मारे गए जावेद के परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपियों के साथ पहले से ही झगड़ा चल रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी असिफ खान के आत्मसमर्पण से मामले की जांच में नया मोड़ आ सकता है।












