नार्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में मोडिफाइड साइलेंसर के दुष्परिणामों को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से लगातार ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए अभियान चलाया जा रहा है पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते हैं जिससे की बहुत ज्यादा आवाज उत्पन्न होता है आज आसनसोल और नॉर्थ ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम के नेतृत्व में कल्ला इलाके में अभियान चलाया गया। आज के अभियान के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने बताया कि आज कुछ छात्रों को मोडिफाइड साइलेंसर के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि कानून के अनुसार या पर्यावरण को देखते हुए भी मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाये जा सकते इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया और आज कुछ मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खोल दे दिए गए उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से ही अभियान चलाया जा रहा है और अब तक तकरीबन 40 मोटरसाइकिलों से मोडिफाइड साइलेंसर खुलवा लिए गए हैं उन्होंने कहा कि आज कोई जुर्माना नहीं किया गया बस छात्रों को जागरूक किया गया ताकि भविष्य में वह इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर ना लगे उन्होंने कहा कि छात्रों ने भी अपनी गलती स्वीकारी यहां तक कि छात्रों के जो अभिभावक आए थे उन्होंने भी स्वीकार किया के इस तरह से मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगना चाहिए












