नियामतपुर में एक घर में पुलिस का छापा नकली चाय पत्ती के पैकेट नकली लेवल और चाय पत्ती बरामद
1 min read
:आसनसोल के कुलटी थाने के नियामतपुर टोहरम 4 नंबर क्षेत्र में एक किराए के घर में छापेमारी की गई, जिसमें नकली लेबल लगे चाय पत्ती के पैकेट, नकली लेबल और चाय पत्ती बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार, अन्य राज्यों से आए दो लोगों ने मंगलवार को घर किराए पर लेकर नकली चाय पत्ती का कारोबार शुरू किया था, जिसे पुलिस की छापेमारी में विफल कर दिया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर को इस किराए का घर लिया था। उन्होंने अपना आईडी प्रूफ दिया था, जिसमें से एक का नाम रोहित महतो था, जो रायपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।
पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई और टाटा कंपनी के लेबल लगे नकली चाय पत्ती के पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है












