आसनसोल में जल्द खुलेगा एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट:
1 min read
आज आसनसोल क्लब में एक नए फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ आसनसोल नामक एक एक्टिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की शुरूआत की जाएगी। एस एन अग्रवाल की रानिसती एंटरटेनमेंट की एक यूनिट है फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ आसनसोल। इस संदर्भ में एस एन अग्रवाल ने बताया कि रानीसती नामक उनकी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। इस कंपनी ने मुंबई में कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया है। कंपनी द्वारा कई बांगला फिल्मों का भी निर्माण किया गया है। साथ ही वेब सीरीज भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आसनसोल की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए इस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की नीव रखी जा रही है। यहां विश्व प्रसिद्ध डायरेक्टर एक्टर कोरियोग्राफर अभीक प्रशिक्षण देंगे।












