सालनपुर में अवैध हथियारों के कारखाने का भंडाफोड़:
1 min read
आज लगभग 2बजकर15 मिनट पर सालानपुर थाना अन्तर्गत चितलडांगा में रूपनारायणपुर आईसी ने अवैध आग्नेयास्त्रों के निर्माण के संबंध में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक सीएलडब्ल्यू कर्मचारी दिनेश चौधरी के घर पर छापा मारा। .छापेमारी के दौरान, हथियारों के निर्माण के लिए कुछ कच्चे माल के साथ 12 अधूरे हथियार बरामद किए गए। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बिहार के मुंगेर निवासी राजकुमार चौधरी
परबीन कुमार
मो. एकबाल
.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकुमार चौधरी दिनेश चौधरी के इस घर में किराए पर रह रहा था। .राजकुमार चौधरी कच्चे माल को इकट्ठा करके हथियारों का निर्माण करते थे और फिनिशिंग के बाद अंतिम डिलीवरी के लिए , मुंगेर के नबीन कुमार को सौंप देते थे मकान मालिक दिनेश चौधरी को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












