मां घागर बुड़ी मंदिर के पास ट्रक और कार में टक्कर तीन घायल
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार सड़क हादसों पर नकेल कसने के लिए कोशिश की जा रही है लेकिन सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं आज सुबह 10:30 बजे के आसपास एक स्विफ्ट डिजायर और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें स्विफ्ट डिजायर में बैठे तीन यात्री बुरी तरह घायल हो गए दुर्घटना में कार के चालक का सर फट गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया इस बारे में जब हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सुबह एक स्विफ्ट डिजायर मां घागर बुड़ी मंदिर के पास स्थित कार के एक शोरूम से निकल रही थी उसी वक्त आसनसोल से कोलकाता की तरफ तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को तेज टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थे कि ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को तकरीबन 200 मीटर तक घसीट लिया। घटना से इलाके में खलबली मच गई। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया












