पुलिस आयुक्त जिला शासक ने गुंजन पार्क के नवीनीकरण के बाद किया उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कै श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत गुंजन पार्क का पिछले कुछ दिनों से नवीनीकरण किया जा रहा था कल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी जिला शासक एस पोन्नबलम एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य तथा पुलिस कमिश्नरेट के दुसरे अधिकारियों की मौजूदगी में नवीनीकरण के बाद गुंजन पार्क का फिर से उद्घाटन किया गया इस मौके पर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि गुंजन पार्क का रखरखाव आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किया जाता है।

गुंजन पार्क की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब हो चुकी थी इसलिए इसका नवीनीकरण किया जा रहा था यहां पर आने वाले सैलानियों के लिए कई नई सुविधाओं को भी जोड़ा गया है और उम्मीद है कि यहां पर जो भी सैलानी अपने परिवार के साथ आएंगे उनको एक अच्छा पारिवारिक समय बिताने का मौका मिलेगा












